{"_id":"670c66f94a05351c1903b3d4","slug":"property-dealer-attacked-for-refusing-to-play-obscene-songs-during-devi-puja-allahabad-news-c-3-1-ald1005-477531-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: देवी पूजा में फूहड़ गाने बजाने से मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: देवी पूजा में फूहड़ गाने बजाने से मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर हमला
विज्ञापन
नैनी स्थित रुद्रा अपार्टमेंट में दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। देवी पूजा के दौरान फूहड़ गीत बजाने से मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा। कुर्सी से हमला किया और फिर पत्थर मारकर पैर तोड़ दिया। बीचबचाव पर 12 साल की बेटी पर भी हमले की कोशिश की और मोबाइल चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है और उनकी तलाश में जुटी है।
राहुल बैनर्जी रुद्रा अपार्टमेंट एन्क्लेव, धनुआ नैनी में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर की रात सोसायटी में माता भगवती की पूजा के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने फूहड़ गानों से माहौल बिगाड़ा। आरोप है कि मना करने पर रात लगभग 12 बजे अमित सिंह, महावीर यादव, राजीव गुप्ता, विजय राय, अंजू यादव, मंजू यादव (निवासी रुद्र एनक्लेव, धनुआ) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
कुर्सी से हमला किया और पैर तोड़ दिया। पत्थर से सिर पर हमला कर जान लेने की कोशिश की।
जब सोसायटी के लोगों ने बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उनकी 12 साल की बेटी पर भी हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह एक परिचित के फ्लैट में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना में पीड़ित को पर सिर, गले और हाथ में चोटें आई हैं। मामले में नैनी पुलिस ने छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है इनमें से दो महिलाएं भी शामिल है। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।