{"_id":"64e86bc72e448625e50ddb87","slug":"promotion-promotion-of-19-officers-of-the-high-court-notification-issued-by-the-director-general-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Promotion : हाईकोर्ट के 19 अधिकारियों की पदोन्नति, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Promotion : हाईकोर्ट के 19 अधिकारियों की पदोन्नति, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
Fri, 25 Aug 2023 02:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:22 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 अधिकारियों की पदोन्नति की है। इसमें न्यायपीठ सेवा संवर्ग के 14 और निजी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 अधिकारियों की पदोन्नति की है। इसमें न्यायपीठ सेवा संवर्ग के 14 और निजी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार संजय जांन, रमेश कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर, विजय कुमार सिंह, संजय शर्मा, श्रीकर मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम त्रिपाठी को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, विनय कुमार सोनी, संत राज कुमार, बीनू सोनकर, उमेश कुमार, नंद लाल-द्वीतीय, विनीत श्रीवास्तव और सैयद आरिफ हुसैन को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिसूचनानुसार उच्च न्यायालय निजी सचिव सेवा संवर्ग की पूनम पटेल को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, कुशल अग्रवाल, प्रदीप सिंह (लखनऊ) को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर तथा अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) और ज्योत्सना सिंह को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।