{"_id":"5fde35038ebc3e3c882266c2","slug":"promotion-of-nine-doctors-including-dr-rishi-sahai-seven-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. ऋषि सहाय सहित नौ चिकित्सकों की पदोन्नति, सात स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. ऋषि सहाय सहित नौ चिकित्सकों की पदोन्नति, सात स्थानांतरित
Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग के नौ चिकित्सकाें की पदोन्नति के साथ सात को अलग-अलग चिकित्सालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय भी शामिल हैं। उन्हें प्रतापगढ़ का एसीएमओ बनाया गया है। चिकित्साधिकारियों की यह पदोन्नति चतुर्थ लेवल में हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की सूचनानुसार कोटवां सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉ. अरविंद कुमार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र, बेली अस्पताल में तैनात ऐनेस्थेटिस्ट डॉ. अब्दुल कादिर को बेली में ही वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। नेत्र चिकित्सालय में तैनात डॉ. शम्भू सरन को वहीं पर बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता तैनात किया गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार को फतेहपुर में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्ति किया गया है। जबकि कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय को एसीएमओ प्रतापगढ़ में तैनात किया गया है। इसके अलावा करछना सीएचसी पर तैनात डॉ. नीलिमा धवन को डफरिन में वरिष्ठ परामर्शदाता, कॉल्विन में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को बेली में वरिष्ठ परामर्शदाता, बेली में तैनात बोल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में वरिष्ठ परामर्शदाता, टीबी चिकित्सालय के डॉ. रमेश कुमार पांडेय को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्ति किया गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मोहन जी श्रीवास्तव ने कहा कि शासन ने पिछले दिनों इन सभी चिकित्सकों की पदोन्नति की गई थी। शनिवार को सूची जारी कर नई तैनाती भी कर दी है।