फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   project of the company that built the bridge that fell in Bihar is also going on in Prayagraj,

UP : बिहार में गिरे पुल को बनाने वाली कंपनी का प्रयागराज में भी चल रहा प्रोजेक्ट, हादसे के बाद NHAI में हड़कंप

Wed, 07 Jun 2023 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

प्रयागराज में झूंसी और शहर के बीच बन रहे पुल का वर्तमान में 47 फीसदी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी बीच बिहार के खगड़िया में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने की सूचना ने एनएचआई के लिए चिंता खड़ी कर दी है। फिलहाल पुल का निर्माण निरंतर चल रहा है।

विज्ञापन
project of the company that built the bridge that fell in Bihar is also going on in Prayagraj,
झूंसी में गंगा पर बन रहा पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के खगड़िया में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा गिरने का प्रभाव प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है, जिसका प्रमुख कारण है मलाक हरहर से फाफामऊ (गंगा नदी) पर बन रहे 6 लेन पुल का निर्माण। दरअसल जिस कार्यदाई संस्था एसपी सिंगला ने बिहार पुल का निर्माण किया था, वही इस पुल का निर्माण भी कर रही है। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


महाकुंभ 2025 की योजना में शामिल इस को वर्तमान गंगा सेतु (चंद्रशेखर आजाद सेतु) के समानान्तर बनाया जा रहा है। जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास इनर रिंग रोड के बाद यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। ढाई साल पहले एनएचएआई ने एसपी सिंगला को कार्यदाई संस्था के रूप में 6 लेन पुल को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


वर्तमान में 47 फीसदी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी बीच बिहार के खगड़िया में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने की सूचना ने एनएचआई के लिए चिंता खड़ी कर दी है। फिलहाल पुल का निर्माण निरंतर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था के अधिकारियों की मानें तो इसका प्रभाव यहां पर बिलकुल भी नहीं पड़ेगा। वहीं सूत्रों की मानें तो पुल का निर्माण कर रही एसपी सिंगला को प्रयागराज में अन्य किसी भी योजना में टेंडर डालने नहीं दिया जाएगा। हालांकि एनएचएआई के अधिकरियों का कहना है कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। इसके अलावा हमें जो शासन से आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।

कितना हुआ है काम

संपर्क मार्ग सहित 9.90 किमी लंबे पुल का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। 6 लेन पुल का सब स्ट्रेक्चर का काम पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब सुपर स्ट्रेक्चर का काम चल रहा है। 12 पिलर के इस पुल का निर्माण महाकुंभ से पहले होना है। 19.48 अरब रूपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

बिहार पुल हादसे का कोई असर यहां नहीं पड़ने वाला, 6 लेन पुल की गुणवत्ता और मजबूती का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। महाकुंभ के पहले इसका निर्माण हो जाएगा। - संजीव कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, एसपी सिंगला।

ढाई वर्ष पहले एसपी सिंगला को कार्यदाई संस्था के रूप में पुल का निर्माण कार्य सौंपा गया था। फिलहाल हमें शासन के दिशा निर्देश का इंतजार है। - श्योब खान, प्रोजेक्ट हेड, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed