फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   program in ramjaan in allahabad

मगफिरत के अशरे में मिलता नेकियों का हजार गुना सवाब

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
program in ramjaan in allahabad
इफ्तार करते राेजेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुकद्दस रमजान का पहला रहमत का अशरा दसवें रोजे के साथ पूरा हुआ। ग्यारहवें रोजे के साथ दूसरा अशरा-ए-मगफिरत शुरू होगा। इस अशरे में की गई नेकियों का सवाब हजार गुना मिलता है। रोजेदारों की ओर से इबादत के साथ सदका, खैरात, जकात दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी के मुताबिक रोजेदार दूसरे अशरे यानी अशरा-ए-मगफिरत में जाने-अनजाने किए हुए गुनाहों से तौबा करें। खुदा की बारगाह में माफी मांगें और ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत करें। गरीबों, फकीरों यतीमों की मदद करें। सदका, जकात, तोहफा दें। रोजेदारों का रोजा खुलवाएं।
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने कहा, माहे मुकद्दस रमजान के दौरान एक रात की इबादत हजारों महीनों की इबादत से बेहतर है। ग्यारहवां रोजा रखने का सबाब चार हजों, चार उमरों का सवाब है। बारहवें रोजे का सवाब हजारों गुना अधिक है। मगफिरत के अशरे में ज्यादा से ज्यादा नेकी करें। रसूल पाक ने फरमाया है कि रोज़ा जहन्नुम की आग से बचाने का जरिया है। रोजे से इंसान परहेजगार होकर गुनाह और बुराइयों से दूर रहे। जो रोजेदार मगफिरत में अल्लाह की इबादत और अधिक से अधिक नेकियां करता है, अल्लाह उससे खुश होकर उसके सभी गुनाहों को माफ कर देता है। ‌‌‌
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed