{"_id":"5e1e25d58ebc3e4b303c85d8","slug":"professor-pk-sahu-becomes-vc-of-allahabad-university-for-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक दिन के 'नायक' बने प्रो. पीके साहू, बदलाव का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक दिन के 'नायक' बने प्रो. पीके साहू, बदलाव का दावा
Wed, 15 Jan 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रो. साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के डीन आर्ट्स प्रो. पीके साहू को 24 घंटे के लिए इविवि का कार्यवाहक कुलपति बना दिया गया है। मंगलवार की रात उन्होंने अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. केएस मिश्र से कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रो. साहू 15 जनवरी यानी बुधवार को रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में बुधवार दोपहर बार वह इविवि के किसी वरिष्ठ प्रोफेसर को कुलपति और डीन आर्ट्स का चार्ज सौंप देंगे। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि समय भले ही कम हो, लेकिन इसके बावजूद कुछ बदलाव करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठता सूची के आधार पर कार्यवाह कुलपति के चयन के लिए इविवि प्रशासन की ओर से वरिष्ठ शिक्षकों की एक सूची केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पास भेजी गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से मंगलवार को देर शाम तक इंतजार किए जाने के बाद जब कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला तो रात आठ बजे के बाद कार्यवाहक कुलपति का चार्ज प्रो. पीके साहू को सौंप दिया गया।
इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला और इविवि प्रशासन के कई अफसर एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यवाहक कुलपति का पदभार संभालने के बाद प्रो. पीके साहू ने बुधवार को सुबह 10.30 बजे सभी डीन और सुबह 11.30 बजे विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।
अवकाश के बावजूद कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेगा। प्रो. साहू ने बताया कि बुधवार को कुछ ठोस एकेडमिक निर्णय लेंगे। समय भले ही कम हो लेकिन बदलाव देखने को मिलेगा। डीन और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद ऑटा के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।