फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Professor of Ishwar Sharan Degree College dismissed for sexual harassment

Prayagraj News: यौन उत्पीड़न के आरोपी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Professor of Ishwar Sharan Degree College dismissed for sexual harassment
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर क - फोटो : Archive
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में विद्यार्थियों के कड़े आंदोलन के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। साथ ही पीड़ित पर दबाव बनाने वाले सहयोगी शिक्षकों को भी कोर्स कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र पिछले दो माह से न्याय के लिए संघर्ष कर रहा था और उसने पीएमओ व यूजीसी तक गुहार लगाई थी। अभाविप महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई शिक्षण संस्थानों में नैतिकता और छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। कार्यकर्ताओं के रात भर चले विरोध प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

प्रोफेसर के समर्थन में उतरा छात्रों का बड़ा गुट, आरोपों को बताया बेबुनियाद

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। जहां एक ओर प्रोफेसर पर लगे आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, वहीं अब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रोफेसर के समर्थन में उतर आए हैं। समर्थन कर रहे गुट ने प्रोफेसर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे शिक्षक की छवि धूमिल करने की सोची-समझी साजिश करार दिया। कॉलेज परिसर में आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को स्पष्ट रूप से दो गुट नजर आए। समर्थक छात्रों ने मांग की कि शिक्षक को ससम्मान वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर पर कार्रवाई अनुशासन समिति का निर्णय है। हालांकि, छात्रों के विरोध और पुनर्विचार की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को सोमवार को पुन: समिति के समक्ष रखा जाएगा, जहां छात्रों के पक्ष की समीक्षा के बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। - प्रो. आनंद शंकर सिंह, प्राचार्य, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed