फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Professor at MNNIT, Eso. Professors will recruit 84 posts

एमएनएनआईटी में प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर के 84 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Professor at MNNIT, Eso. Professors will recruit 84 posts
job
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। संस्थान में पहले असिस्टेंट प्रोफेसर और अब प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए आवेदन मांगा है। एक साथ 68 एसोसिएट एवं 16 प्रोफेसर अर्थात कुल 84 पदों पर भर्ती से शिक्षकों की कमी दूर होगी। प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर रखी गई है।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी की ओर से सितंबर माह में असिस्टेंट प्रोफेसर के 94 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर है। सभी प्रमाणपत्रों की कॉपी के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि 24 नवंबर रखी गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए। इसका वेतनमान 15600-39100 और ग्रेडपे 6000-7000 प्रतिमाह रखा गया है।
विज्ञापन


अप्लाइड मैकेनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, ह्यूमनिटीज-मैनेजमेंट एंड सोशल साइंस, फिजिक्स, मैनेजमेंट स्टडीज, जीआईएस (जियोग्राफिक इनफारमेशन सिस्टम) सेल
विज्ञापन
विज्ञापन


0 शैक्षिक योग्यता- बीटेक, ग्रेजुएट, परास्नातक, एमबीए
0 आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर
0 आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
0 वेतनमान-
एसोसिएट प्रोफेसर 37400-67000 और ग्रेडपे 9500 प्रतिमाह
प्रोफेसर 37400-67000 और ग्रेडपे 10500 प्रतिमाह
0 आवेदन शुल्क- प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है।

0 आवेदन कैसे करें : अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन एमएनएनआईटी की वेबसाइट www.mnnit.ac.in पर जाकर 14 नवंबर तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी 28 नवंबर तक सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी रजिस्ट्रार मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) को अवश्य भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed