{"_id":"6a46bc9f6b1eab60fd0b7e28","slug":"prof-brij-bihari-tiwari-appointed-vice-chancellor-of-nehru-gram-bharati-university-allahabad-news-c-254-1-sald1001-107299-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. बृज बिहारी तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. बृज बिहारी तिवारी
Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर बृज बिहारी तिवारी का अभिनंदन करते
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय (एनजीबीयू) को नया कुलपति मिला है। शिक्षाविद् प्रो. बृज बिहारी तिवारी ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। उनके सम्मान में विश्वविद्यालय के शशि परिसर में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। प्रो.बृज बिहारी तिवारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 1982-1986 में आईआईटी रूड़की से एमटेक और 1993 में लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की।
प्रो. बृजबिहारी तिवारी ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), प्रयागराज, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यापन, अनुसंधान तथा प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संस्थापक कुलाधिपति जेएन मिश्रा ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी, प्रो. राेहित रमेश, प्रो. आरसी त्रिपाठी, डीन (एकेडमिक) डॉ.सव्यसाची, कुलसचिव एसएस मिश्रा आदि मौजूद रहे।