{"_id":"6a8f549c9a091ddc860b06e1","slug":"procession-taken-out-with-reverence-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-19231-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अकीदत के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अकीदत के साथ निकाला जुलूस
Thu, 27 Aug 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
बारा में जुलूस निकालते अकीकदमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईद मिलाद-उन-नबी पर बुधवार को अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। लोग नात और सलाम पेश करते हुए मरहबा या रसूल अल्लाह के नारे लगाते हुए निर्धारित मार्गों से गंतव्य तक पहुंचे। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। खीरी बाजार के साथ ही इटवा और लालतारा में बारावफात का जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद बारा खास में अकीदतमंदों ने शानो शौकत के साथ जुलूस निकाला। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना आलमगीर, हाफिज शकील अशरफी, वसीम अहमद, रईस अहमद, जमील अहमद, फिरोज खान, कलीम अहमद और अनीस अहमद आदि रहे। जसरा में भी जुलूस निकाला गया। मौके पर मुकेश द्विवेदी, हसनैन अहमद, परवेज अहमद, महमूद अहमद, मुराद अहमद आदि रहे।