फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pro. A. Satya charge of the AU VC

प्रो. ए सत्यनारायण को इविवि कुलपति का प्रभार

Fri, 14 Aug 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pro. A. Satya charge of the AU VC
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को डीन कला संकाय प्रो. ए सत्यनारायण ने कुलपति का पदभार संभाल लिया। विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. सत्यनारायण को कुलपति बनाए जाने पर निवर्तमान कुलपति प्रो. एनआर फारूकी सहित विवि के सभी डीन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सत्यनारायण ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का उचित निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए वह सभी का सहयोग लेंगे।
विज्ञापन


प्रो. सत्यनारायण के पास वर्तमान समय में डीन कला संकाय, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, राजीव गांधी चेयर के प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष संगीत का भी दायित्व है। विवि के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. सत्यनारायण समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष बनने से पूर्व विवि के मनोविज्ञान विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में रहे हैं। विवि में समाजशास्त्र विभाग खुलने के बाद वह विभागाध्यक्ष होकर आ गए। प्रो. सत्यनारायण ने कुलपति का पद ग्रहण करने के बाद कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित प्रमोशन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरी करेंगे। पदों को भरने के लिए भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के अनुसार काम करेंगे। छात्रों की मांग के अनुरूप विवि में शैक्षणिक माहौल बनाएंगे। विवि के सभी विभागों का सर्वे करवाकर वाशरूम की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जुलाई 2014 में तत्कालीन कुलपति प्रो. एके सिंह के इस्तीफे के बाद से कुलपति का पद खाली चल रहा है। कुलपति चयन में देरी के कारण पहले प्रो. एनआर फारूकी और अब प्रो. ए सत्यनारायण को कुलपति का प्रभार सौंपकर चलताऊ व्यवस्था अपनाई गई है। सरकार की ओर से नियुक्त सर्च कमेटी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के कारण कुलपति का चयन फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed