फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka will be with Sonia Gandhi in Allahabad

सोनिया संग प्रियंका गांधी भी आएंगी इलाहाबाद

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will be with Sonia Gandhi in Allahabad
प्रियंका गांधी वाड्रा
इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर आयोजित प्रदर्शनी का समापन करने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी 21 नवंबर को इलाहाबाद आ रही हैं। पार्टी स्तर पर उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, लेकिन पार्टी के नेता इस बारे में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि मार्च में इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के रोड शो के दौरान यहां आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने संकेत दे दिए थे कि इंदिरा के जन्मशती समारोह के मौके पर प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


यह बात भी लगातार सामने आती रही है कि प्रशांत किशोर भी प्रियंका को प्रचार की कमान सौंपे जाने के पक्ष में हैं। इलाहाबाद से ही सबसे पहले यह मांग उठी थी कि यूपी में कांग्रेस को यूपी में वापसी करनी है तो प्रियंका को आगे लाया जाए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 21 नवंबर को सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी के भी इलाहाबाद आने की पूरी संभावना है। प्रदर्शनी का आयोजन आनंद भवन में होना है। वहां भी तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 नवंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन होना है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अभी यही योजना है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के समापन पर आनंद भवन आएंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और शहर के कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी उनकी मुलाकात होगी। कई सामाजिक संगठनों से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। उनके इस दौरे को यूपी के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रियंका को चुनाव के लिए प्रमुख जिम्मेदारी सौंपने की शुरुआत उनके इस दौरे के साथ हो सकती है। हालांकि किसी बड़े राजनीतिक आयोजन या जनसभा की अभी तैयार नहीं है, लेकिन प्रियंका गांधी के इलाहाबाद आने की चर्चाओं के जोर पकड़ने के साथ सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed