फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka told Durga , the embodiment of Indira

प्रियंका को बताया दुर्गा, इंदिरा का अवतार

Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Priyanka told Durga , the embodiment of Indira
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेसियों ने एक और विवादित बैनर लगाकर सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। अभी तक प्रियंका को यूपी में प्रचार की कमान सौंपे जाने तक की ही चर्चा थी लेकिन अब कांग्रेसियों ने प्रियंका को दुर्गा और इंदिरा गांधी का अवतार बता दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका में उनकी दादी की झलक दिखती है और चेहरे पर वही तेज भी है। अगर प्रियंका सक्रिय राजनीति में आती हैं तो कई बड़बोले प्रतिद्वंद्वियों की बोलती बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन


इस बार भी बैनर लगाकर विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे हैं। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाए गए बैनर पर प्रियंका की तुलना इंदिरा से करते हुए लिखा गया है, ‘इंदिरा इज बैक’। इसके साथ लिखा है, ‘वो इंदिरा, वो दुर्गा का फिर नया आगाज है, ये हिंद की है शेरनी, हिंदुस्तान की आवाज है’। 
विज्ञापन


बैनर लगने के बाद राजनीति और गरमा गई है। बैनर से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका की धमाकेदार इंट्री की तैयारी में है। हालांकि पार्टी की ओर से किसी ने भी अब तक आधिकारिक रूप से प्रियंका को प्रचार की कमान सौंपे जाने की पुष्टि नहीं की है लेकिन अंदरखाने से खबर यही है कि जल्द ही प्रियंका को प्रचार की कमान मिल जाएगी और वह यूपी की 200 चुनिंदा सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बैनर के मसले पर भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का कहना है कि कांग्रेस में हमेशा चाटुकारिता की राजनीति होती रही है। जो बड़े नेताओं ने किया, वही छोटे नेता कर रहे हैं। बैनर में देवी-देवताओं का जिक्र करने की क्या जरूरत थी। बैनर लगाने वाले हसीब का कहना है कि देवी-देवताओं की आड़ में राजनीति करना भाजपा की फितरत रही है। पहले भाजपा बताए कि प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को श्रीकृष्ण बनाकर किसने बैनर लगाया, किसने केशव चालीसा लिखी। वैसे भी भारतीय नारी को देवी माना गया है, सो इसमें कुछ भी गलत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed