फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka gandihi will give 10 lakh rupees to fisherman for refurnishing of thier boats

मछुआरों की नावों की मरम्मत के लिए प्रियंका देंगी 10 लाख रुपये

Wed, 24 Feb 2021 01:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandihi will  give 10 lakh rupees to fisherman for refurnishing of thier boats
प्रयागराज के बसवार गांव में रविवार को यमुना के कछार में मछुआरों की समस्याओं को सुनने और देखने पहु - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। करछना तहसील के बसवार गांव के मछुआरों को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। यह धनराशि मछुआरों को दो-तीन दिनों में मुहैया करा दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सहायता पाने वाले मछुआरों की सूची भी बनाई गई है। इसमें कुल 23 लोगों के नाम शामिल हैं। मछुआरों का आरोप था कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने उनकी नावों को तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मछुआरों को प्रियंका द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने की जानकारी मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज यादव और मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव तूफानी निषाद, देवेंद्र निषाद ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। प्रियंका गांधी ने विगत 21 फरवरी को बसवार पहुंचकर पीड़ित मछुआरों का दर्द सुना था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर मछुआरों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का एलान किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि यह सहायता मछुआरों को संयुक्त रूप से दी जाएगी। कुल 23 लोगों की सूची है। इसमें से 18 लोगों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं, जबकि बाकी पांच लोगों का भी विवरण जुटाया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने इस सहायता की जानकारी ट्विटर पर भी साझा की है।
विज्ञापन

निकाली जाएगी जन नदी अधिकार यात्रा
मछुआरा प्रकोष्ठ के तूफानी निषाद ने बताया कि मछुआरों को उनका हक दिलाने के लिए दो-तीन दिनों के भीतर ही जन नदी अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा करछना के बसवार से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगी। यात्रा के सदस्य प्रतिदिन 12 से 14 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह यात्रा लगातार 10 दिनों तक चलेगी। इसके माध्यम से मछुआरा समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी के संसाधनों पर पहला हक निषादों का है। यात्रा के दौरान बालू खनन के लिए निषादराज कोऑपरेटिव सोसायटी के गठन की मांग सरकार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed