फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi tell whether Hindutva of Hindu society is ISI - Cabinet Minister Siddharthnath Singh said

सिद्धार्थनाथ सिंह बोले -  खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हाल हो गई है अखिलेश यादव की

Wed, 17 Nov 2021 08:41 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tell whether Hindutva of Hindu society is ISI - Cabinet Minister Siddharthnath Singh said
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस हिंदू और हिंदुत्व पर दोहरा मापदंड अपना रही है। एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना आईएसआई से करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मणि शंकर अय्यर हिंदुत्व पर अपने अशब्द बोलते रहते हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वह खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हरकत कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस का उन्होंने विकास किया।
विज्ञापन


मेरा कहना है कि अखिलेश ने माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और अपने परिवार के विकास के लिए काम किया। इस बीच सिद्धार्थ नाथ विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन भी पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने प्रियंका वाड्रा गांधी के चित्रकूट दौरे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका वाड्रा से पूछता हूं कि मंदिर के दर्शन करने से पहले वह देश की जनता को हिंदू समाज के हिंदुत्व के बारे में वह बताएं। वह बताएं कि क्या हिंदू समाज का हिंदुत्व आईएसआई और आतंकवादी है। अगर ऐसा है तो वह क्यों चित्रकूट जाकर मंदिरों में दर्शन कर रही है।

यदि ऐसा नहीं है तो क्या वह सलमान खुर्शीद जैसे लोगों को कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। प्रियंका पहले इन सवालों का जवाब दें उसके बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed