फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyagraj: Even before enrollment, Kesari showed the road show

प्रयागराजः नामांकन से पहले ही केशरी ने रोड शो कर दिखाई ताकत

Thu, 11 Apr 2019 01:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Priyagraj: Even before enrollment, Kesari showed the road show
keshari devi - फोटो : प्रयागराज
फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल ने बुधवार को रोड शो कर चुनावी प्रचार अभियान का आगाज किया। खुले वाहन में निकलीं केशरी देवी ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


केशरी देवी का रोड शो पूरामुफ्ती से दिन में दो बजे शुरू हुआ। कार और मोटरसाइकिल पर सवार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रोड शो जीटी रोड, सुलेम सराय, कर्बला, खुल्दाबाद, नखास कोहना, रेलवे स्टेशन, जानसन गंज, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर, सुभाष चौराहा, विवेकानंद चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दारागंज स्थित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान केशरी देवी ने निराला के अलावा महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, भरद्वाज मुनि, पं.दीनदयाल उपाध्याय, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि की मूर्तियों पर माल्यर्पण किया।
विज्ञापन


जगह-जगह एकत्रित कार्यकर्ताओं ने फूल, मालाओं से भाजपा उम्मीदवार का स्वागत किया। केशरी देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनका कहना था कि भाजपा राष्ट्र के मान-सम्मान और सैनिकों के स्वाभिमान की सदैव रक्षा करती है। पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहना था कि सपा, बसपा अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस को देश को लूटने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, लोकसभा प्रभारी विधायक संजय गुप्ता, संयोजक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विक्त्रस्माजीत मौर्य, सुरेंद्र चौधरी, अनीता सचान, अनामिका चौधरी, शशि वार्ष्णेय, नवीन दीक्षित आदि शामिल रहे। राम मानव सेवा संस्थान की ओर से करैली के नया पुरा में आयोजित कार्यक्रम में केशरी देवी पटेल का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुशील कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी, किशन सिंह, श्याम सुंदर पटेल, अजय कुमार पांडेय, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाने की रणनीति बनी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना ही विजय का मूलमंत्र है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितना विकास हुआ उतना कभी नहीं हुआ। इस उपलब्धि को लोगों को बताना होगा। पंचायती राज मंत्री गिरीश यादव ने विपक्ष को नेता और नीति विहीन बताया। बैठक में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, गंगापार जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई आदि मौजूद रहे।


इलाहाबाद संसदीय सीट की भाजपा उम्मीदवार डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने मुट्ठीगंज में भोले गिरि मंदिर के समाने प्रधान संपर्क केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीपी तिवारी ने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में रणजीति सिंह, विभूति नारायण सिंह, शिवदत्तर पटेल, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, अजय प्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे। इनके अलावा पवन सोनी, ममता सोनी, सीामा सोनी आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed