Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Private part young man sleeping at home cut off, condition critical, case registered against unknown person

Prayagraj : घर में सो रहे युवक का निजी अंग काटा, हालत गंभीर, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक का चाकू से निजी अंग काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में सोते समय बुधवार की रात हुई इस घटना से परिजन और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
Private part young man sleeping at home cut off, condition critical, case registered against unknown person
युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक का चाकू से निजी अंग काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में सोते समय बुधवार की रात हुई इस घटना से परिजन और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची मऊआइमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रात करीब दो बजे अज्ञात आरोपियों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद चीख पुकार के साथ पीड़ित खून से लथपथ हालत में बड़े भाई के कमरे में पहुंचा और बेहोश हो गया। देखते ही देखते परिजनों के साथ ही माैके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पीड़ित को गंभीर हालत में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


इस दाैरान पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि छोटा भाई अलग कमरे में सोया था। इस दाैरान अज्ञात आरोपियों ने चाकू से उसका निजी अंग काट दिया है। पीड़ित युवक पांच भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा है और अभी अविवाहित है। मऊआइमा थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित के होश में आने के बाद विस्तार से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed