{"_id":"68f15ddffb088f34de0ddc36","slug":"private-part-of-a-young-man-sleeping-at-home-cut-off-condition-critical-allahabad-news-c-3-ald1005-739460-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर से सो रहे युवक का निजी अंग काटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर से सो रहे युवक का निजी अंग काटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक का चाकू से निजी अंग काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में सोते समय बुधवार की रात हुई इस घटना से परिजन और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची मऊआइमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, रात करीब दो बजे अज्ञात आरोपियों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद चीख पुकार के साथ पीड़ित खून से लथपथ हालत में बड़े भाई के कमरे में पहुंचा और बेहोश हो गया। देखते ही देखते परिजनों के साथ ही माैके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पीड़ित को गंभीर हालत में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल की। इस दाैरान पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि छोटा भाई अलग कमरे में सोया था।
इस दाैरान अज्ञात आरोपियों ने चाकू से उसका निजी अंग काट दिया है। पीड़ित युवक पांच भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा है और अभी अविवाहित है। मऊआइमा थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित के होश में आने के बाद विस्तार से पूछताछ की जाएगी।