फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   private bus turned turtle, one dead more than 20 injured

ओवरटेक करने के प्रयास में बस दुर्घटना, एक यात्री की मौत 20 से ज्यादा घायल

Wed, 07 Nov 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 07 Nov 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
private bus turned turtle, one dead more than 20 injured
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

तरयासुजान क्षेत्र में स्थित हरिहरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने के प्रयास में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायल यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने शीशा तोड़ कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकला। सूचना पर पहुंची एबुलेंस से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया। हादसे की वजह से करीब एक घंटे हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार से हरेराम ट्रवैल्स की बस 100 से अधिक यात्रियों को लेकर बिहार के मोतिहारी जा रही थी। तमकुहीराज कस्बे के पास हरिहरपुर के सामने सवेरे साढ़े आठ बजे के करीब एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा कर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। टोल प्लाजा के एंबुलेंस के साथ ही 102 नबंर की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी पर पहुंचाया। मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की वजह से करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क के किनारे करवाया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। बाद में सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed