फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prisoner kidnapped a suspected militant in a restaurant, sensation

प्रयागराज में रेस्टोरेंट में असलहा सटाकर युवक का अपहरण, सनसनी

Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prisoner kidnapped a suspected militant in a restaurant, sensation
अपहरण
एग्रीकल्चर चौकी के बगल स्थित रेस्टोरेंट में बैठे युवक को असलहा सटाकर बाइक सवार बदमाश अगवा कर ले गए। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक घंटे के भीतर युवक को रामबाग से सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान मौका पाकर बदमाश भाग निकले। देर रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि सोशल साइट पर एक गेम में मिलने वाले लाइक के विवाद में वारदात अंजाम दी गई। 
विज्ञापन


कटरा निवासी खुर्शीद अहमद मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उनके दो बेटे शोएब व उमर हैं। उमर हाईस्कूल का छात्र है। एक हफ्ते पहले वह एग्रीकल्चर चौकी के बगल स्थित रेस्टोरेंट में बैठकर इंस्ट्राग्राम पर बैटल गेम खेल रहा था। इसमें रामबाग निवासी एक युवक को उससे कम लाइक मिले। जिस पर फोन कर उसने गालीगलौज की। उमर बृहस्पतिवार को चचेरे भाई व एक दोस्त के साथ फिर से उसी रेस्टोरेंट में आया था। आरोप है कि शाम 4.30 बजे के करीब रामबाग निवासी युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ पहुुंचा और असलहा सटाकर पीटते हुए उमर को बाइक पर खींच ले गया। सरेआम अपहरण से वहां सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज प्रिंस दीक्षित, बांसदेव यादव व जीतेंद्र सिंह सुरागकशी में लग गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद बाद पता लगा कि अपहर्ता उमर को लेकर रामबाग की ओर गए हैं। जिस पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपहरणकर्ता उमर को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उमर को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ताओं की दो बाइकें कब्जे में ले ली हैं। बाद में परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया। देर रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद उमर ने बताया कि रेस्टोरेंट से अगवा करने के बाद बदमाश उसे पहले अरैल ले गए। वहां बेल्ट व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बेतहाशा पिटाई से वह बेसुध हो गया तो उसे बाइक पर लादकर पहले गऊघाट और फिर रामबाग ले गए। 


पुलिस का कहना है कि घटना का मुख्य आरेापी युवक मूल रूप से रामबाग का रहने वाला है लेकिन, इन दिनों वह अपने ननिहाल में रहता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ दिनों पहले उस पर झूंसी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था जिसमें वह वांछित भी है। सिविल लाइंस में भी उस पर बमबाजी की घटना में शामिल होने का आरोप है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed