{"_id":"5c310610bdec2256ac503322","slug":"prison-minister-spoke-on-the-issue-of-ateeq-ahmad-then-the-mafia-prison-will-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री ने अतीक अहमद के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार मंत्री ने अतीक अहमद के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान
Sun, 06 Jan 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयकिशन सिंह जैकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद अतीक अहमद को जल्द ही सूबे की किसी ओर जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है। यह संकेत शनिवार को कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री जयकिशन उर्फ जैकी ने दिए। उन्होंने कहा कि बरेली जेल अधीक्षक के पत्र पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा।
कारागार मंत्री कुंभ मेला क्षेत्र में स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि बरेली जेल अधीक्षक के पत्र पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। किसी तरह की असुविधा है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा। सूबे की सरकार जेलों में माफिया नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे। कारागार मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर उसमें सुधार करने से हम पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में सबसे ज्यादा बंदियों को एक से दूसरी जेल में स्थानांतरित किया गया।
बता दें कि अतीक को हाल ही में देवरिया जेल से बरेली कारागार भेजा गया था। लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर ने आरोप लगाए कि अतीक ने देवरिया जेल में बुलाकर उन्हें बुरी तरह पीटा। मामले में अतीक उनके बेटे समेत कई लोगों पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है। मामला सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मच गया था। जिस पर देवरिया जेल के अफसरों समेत कई कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। इसके बाद ही अतीक को आननफानन में बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था।