फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Print in four lodge, search one-room rooms

चार लॉज में छापा, एक-एक कमरों की तलाशी

Tue, 23 Apr 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Print in four lodge, search one-room rooms
HOSTAL

 हॉस्टलों में अवैध कब्जे हटवाने के बाद पुलिस की नजर अब लॉजों पर है। इसी क्रम सोमवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस ने लॉजों में पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान सलोरी के चार लॉजों में एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। हालांकि पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में कर्नलगंज पुलिस ने सोमवार शाम छह बजे के करीब कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


फोर्स ने सलोरी स्थित लॉजों में तलाशी शुरू की तो वहां हड़कंप मच गया। भारी फोर्स की चहलकदमी देख छात्रों के साथ स्थानीय लोग भी सहम गए। फोर्स ने एक-एक कमरे में जाकर तलाशी ली। साथ ही वहां रहने वाले छात्रों से उनका नाम-पता भी पूछा। पुलिस ने राजू शुक्ला, किशन नाथ यादव, राममूर्ति मिश्रा व एक अन्य के लॉज में छापेमारी की। हालांकि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कहीं भी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
विज्ञापन


शाम छह बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चलने के बाद रात नौ बजे के लगभग समाप्त हुई। इस दौरान कर्नलगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह के साथ थाने के अन्य दरोगा व सिपाही मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चस्पा करना होगा नाम-फोटो
उधर हॉस्टलों के साथ ही अब पुलिस अफसरों ने लॉज में रहने वाले छात्रों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर अब लॉजों में रहने वाले छात्रों पर का भी सत्यापन कराए जाने की योजना बनाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी थानों में एक रजिस्टर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है जिसमें उस क्षेत्र में पड़ने वाले लॉजों व उनमें रहने वाले छात्रों का ब्यौरा अपडेट रखा जाएगा। इसमें लॉज मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी भी नए छात्र के आने पर उन्हें इसकी सूचना संबंधित थाने के रजिस्टर में दर्ज करानी होगी। ऐसा न करने पर कोई अप्रिय घटना के घटने पर लॉज मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लॉज में रहने वाले सभी छात्रों का फोटो व पता चस्पा करने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed