फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal Secretary saw the reality of construction of Hanuman Temple Corridor, tested the quality of constru

Prayagraj : हनुमान मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की प्रमुख सचिव ने देखी हकीकत, निर्माण कार्यों की परखी गुणवत्ता

Fri, 12 Jul 2024 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 04:15 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी की ओर से संगम को को जोड़ने के लिए बनाई जा रही इस सड़क की प्रगति के बारे में उन्होंने अफसरों से पूछा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने एयरपोर्ट रोड के कायाकल्प की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोड के बनने के बाद एयरपोर्ट से संगम तक मात्र 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
Principal Secretary saw the reality of construction of Hanuman Temple Corridor, tested the quality of constru
महाकुंभ के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेते प्रमुख सचिव अमृत अभिजात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को अविस्मरणीय बनाने के लिए अस्थाई और स्थाई परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए शासन गंभीर हो गया है। कई परियोजनाओं के पिछड़ने और कुंभ से पहले पूर्ण करने में हाथ खड़े किए जाने के बाद प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने एयरपोर्ट रोड से लेकर संगम स्थित हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक की हकीकत रात को ही देखी। शुक्रवार को वह मंडलायुक्त के गांधी सभागार में महाकुंभ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ के कार्यों की गति देखने आ सकते हैं।

विज्ञापन

 

प्रमुख सचिव देर शाम यहां पहुंचने के बाद सीधे एयरपोर्ट रोड देखने निकल पड़े। पीडब्ल्यूडी की ओर से संगम को को जोड़ने के लिए बनाई जा रही इस सड़क की प्रगति के बारे में उन्होंने अफसरों से पूछा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने एयरपोर्ट रोड के कायाकल्प की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोड के बनने के बाद एयरपोर्ट से संगम तक मात्र 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने वहां हरियाली के विकास के साथ ही चौराहों पर इंस्टॉलेशन इस प्रकार लगाने के निर्देश दिए, जिससे कि दोनों तरफ दृश्यता बनी रहे और हादसों की आशंका रंचमात्र के लिए भी न रह जाए। इसके बादउन्होंने सिक्स लेन पुल का भी जायजा लिया। अफसरों ने वहां बनने वाले स्टील ब्रिज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नुसरुतुल्लाह ने बताया कि बारिश के बाद बाढ़ का स्तर कम होने पर स्लीट ब्रिज का निर्माण आरंभ किया जाएगा।

इसके बाद प्रमुख सचिव ने पर्यटन विभाग की ओर से नागवासुकि मंदिर के विस्तार और सौंदर्यीकरण का काम देखा। यहां से वह दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां सिंचाई विभाग के अफसरों ने घाट की प्रगति से अवगत कराया। प्रमुख सचिव का कहना था कि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। समय के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

इसके बाद उन्होंने संगम पर किलाघाट हनुमान मंदिर कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री का परीक्षण कराने और दस्तावेजों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख स्थानों और मंदिरों तक पहुंचने के लिए साइनेज प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने लेटे हुए हनुमान मंदिर के दरबार में हाजिरी भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed