फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal Recruitment-2013: Candidates across the state roared on the selection board

प्रधानाचार्य भर्ती -2013: प्रदेशभर के अभ्यर्थी चयन बोर्ड पर गरजे 

Sat, 08 Jan 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 11:49 PM IST
सार

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि यदि अभ्यर्थियों की विसंगतियों को वेबसाइट से सही करके दूर नही किया गया तो संगठन अभ्यर्थियों को एकजुट करके न्यायालय में वाद दाखिल करेगा

विज्ञापन
Principal Recruitment-2013: Candidates across the state roared on the selection board
Prayagraj News : आयोग पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर शनिवार को प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि चयन बोर्ड के जिम्मेदार अफसर जानबूझकर भर्ती को फिर से लटकाना चाह रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन फार्म के सत्यापन में आ रही दिक्कत को दूर नहीं कर रहे हैं। घेराव कर रहे अभ्यर्थियों ने धरने पर बैठने का प्रयास किया साक्षात्कार का हवाला देकर हटा दिया। हालांकि चयन बोर्ड ऑनलाइन फार्म सत्यापन की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 जनवरी तक फार्म सत्यापन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि यदि अभ्यर्थियों की विसंगतियों को वेबसाइट से सही करके दूर नही किया गया तो संगठन अभ्यर्थियों को एकजुट करके न्यायालय में वाद दाखिल करेगा, जिससे सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन


डॉ. हरिप्रकाश ने कहा कि अभ्यर्थियों से नंबर व्हाट्सएप करने के लिए कहा जाता है लेकिन समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने चयन बोर्ड सत्यापन अवधि बढ़ाने की मांग की। साथ ही बेबसाइट को अपडेट करते हुए सभी अभ्यर्थियों के डाटा को अपलोड करने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. उमेश प्रताप सिंह ,डॉ. लवकुश सिंह, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, गार्गी श्रीवास्तव, डॉ. विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed