{"_id":"5e7225e18ebc3e77b1073f32","slug":"principal-posts-postponed-written-examination-to-be-held-on-march-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पदों की 29 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य पदों की 29 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित
Wed, 18 Mar 2020 07:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty images
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य पदों के लिए 29 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना में इसके लिए नई तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है।
आयोग की ओर से 29 नवंबर 2019 को अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-49 के तहत प्राचार्य के290 पदों का विज्ञापन किया था। इन पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से 25 फरवरी को लिखित परीक्षा, उत्तर कुंजी के प्रकाशन से लेकर साक्षात्कार एवं अंतिम चयन के परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी थी। परीक्षा तिथि अब 20 दिन आगे बढ़ाए जाने पर प्राचार्य के पदों पर भर्ती पिछड़ सकती है।