फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President sacked in Advocate Union general meeting in Prayagraj

प्रयागराज में अधिवक्ता संघ की आमसभा में अध्यक्ष बर्खास्त

Mon, 24 Feb 2020 10:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिला कचहरी में चल रही लंबी हड़ताल को लेकर वकीलों में दो फाड़ हो गया है। संघ के भीतर ही इतना मतभेद बढ़ गया कि सोमवार को मंत्री ने आम सभा की बैठक बुलाकर अध्यक्ष को ही बर्खास्त कर दिया। अध्यक्ष पर आरोप है कि वह अधिवक्ताओं के मामलों को लेकर की जा रही हड़ताल में सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को हुई आमसभा की बैठक में संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र को आमसभा से लगातार गैरहाजिर रहने और लापरवाही किए जाने का आधार लेते हुए अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर हरिसागर ने आमसभा की कार्यवाही को एकतरफा और अवैधानिक बताते हुए मंत्री पर न्यायिक कार्य बाधित करने का आरोप लगाया है। मंत्री राकेश कुमार दुबे का कहना है कि सोमवार को पूर्व निर्धारित आमसभा की बैठक संघ के कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय द्विवेदी के प्रकरण पर संघ के अध्यक्ष ने पांच फरवरी को आमसभा आहूत की थी और कहा था कि जब तक इंस्पेक्टर जार्जटाउन को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक अधिवक्ता विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद से ही वे आमसभा की कई बैठकों में नहीं आ रहे हैं। विजय द्विवेदी ने आमसभा में अध्यक्ष पर पलायन करने का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत वापस लेने की मांग की। मगर, इसे मंजूर नहीं किया गया। वहीं संघ के अध्यक्ष हरिसागर ने मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पर होगी एफआईआर
प्रयागराज। आमसभा की बैठक में संघ के संयुक्त मंत्री देवेंद्र मिश्र लारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। उन पर शपथआयुक्तों के शेयर वितरण और शेयर के पैसे का गबन करने का आरोप लगाया गया है। संयुक्त मंत्री का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने मंत्री पर मनमाने निर्णय लेने का आरोप लगाया है।

एसएसपी से मिलेगें वकील
अधिवक्ता संघ ने वकीलों के साथ हो रहे उत्पीड़न के मामले में मंगलवार शाम पांच बजे एसएसपी से मिलकर कार्रवाई किए जाने की मांग करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रमोद सिंह, नितिन दुबेेे, रेवती रमण त्रिपाठी और पंकज पांडेय शामिल होंगे। मंत्री ने बताया कि  अधिवक्ता के बेटे के अपहरण और हत्या, अधिवक्ता के भतीजे को गोली मार कर जानलेवा हमला करने और अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर पिटाई के मामलों में एसएसपी से अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की जाएगी।
 

कोर्ट से जुड़ी अन्य खबरें


फर्जी अंक पत्र से डॉक्टर की डिग्री लेने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

प्रयागराज। इंटरमीडिएट के फर्जी अंकपत्र के आधार पर डॉक्टर की डिग्री लने के प्रकरण में जिला न्यायालय ने आरोपी रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने का आदेश एसओ सिविल लाइंस को दिया है। यह आदेश सीजेएम हरेंद्र नाथ ने वादी के अधिवक्ता रुपेश कुमार सिंह को सुनकर दिया है।

प्रकरण थाना सिविल लाइंस के बोर्ड आफिस का है। हरियाणा राज्य के जौरासी सर्फ खास पानीपत के निवासी वादी धर्मपाल गौतम ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत जौरासी पानीपत के ही रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की अर्जी दी है। आरोप है कि रणवीर सिंह ने विजय बहादुर नाम के व्यक्ति के इंटर के अंकपत्र अपने नाम से बनवा लिए और उसके आधार पर आयुर्वेदिक कालेज कर्नाटक से बीएएमएस की डिग्री प्राप्त कर ली। वादी का यह भी कहना है कि इंटर के प्रमाणपत्र को कूटरचना कर बनाया और बोर्ड आफिस से जारी कराया था। वादी ने धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की याचना की है।

अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी के निधन पर शोक

प्रयागराज। जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र मणि त्रिपाठी (62) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया। वकीलों केे बीच वेे पुटेश के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन पर वकीलों ने गहरा शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार देर शाम रसूलाबाद घाट पर किया गया।

संघ के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि दीवानी के जाने माने अधिवक्ता राधेपति त्रिपाठी के पुत्र अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी उर्फ पुटेश का निधन सोमवार को एक निजी अस्पताल में हो गया। जिला न्यायालय में वह काफी मिलनसार और रेंट कंट्रोल एक्ट के जानकार वकीलों में माने जाते थेे। विगत कई महीने से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन से जिला न्यायालय के वकीलों को गहरा दु:ख पहुंचा है। संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, केबी तिवारी, यतींद्र मिश्र, केशरी चंद्र द्विवेदी, ललित ओझा, कुश पांडेय, नीरज मिश्र, दीपक त्रिपाठी केबी सिंह, रेतती रमण त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed