फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President of railway board Jaya Verma reach prayagraj inspection of mahakumbh Mela

Prayagraj: रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन पर महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 20 Aug 2024 11:42 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा ने मंगलवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रयागराज जंक्शन की कंट्रोल टावर पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर किए जा रहे क्राउड मैनेजमेंट प्लान के बारे में भी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
President of railway board Jaya Verma reach prayagraj inspection of mahakumbh Mela
चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा ने मंगलवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा ने मंगलवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रयागराज जंक्शन की कंट्रोल टावर पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर किए जा रहे क्राउड मैनेजमेंट प्लान के बारे में भी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


उन्होंने कंट्रोल टावर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन लगाने का निर्देश  दिया। प्रयागराज जंक्शन से संगम जाने वाली रास्तों के बारे में भी उन्होंने  जानकारी ली। इस दौरान सीआरबी ने पूछा कि जंक्शन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं। यहां का ओवरऑल इंचार्ज कौन होगा।
विज्ञापन


जंक्शन पर उन्होंने स्लीपिंग पाॅड का भी जायजा लिया। भीड़ बढ़ने की दशा में किस फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल होगा, किस अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी, जीएम उत्तर रेलवे शोभुन चौधरी मौजूद रहीं। डीआरएम प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी ने स्टेशन की और ट्रैफिक प्लान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed