फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President and Prime Minister will start fundraising for temple construction

राममंदिर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से होगी धन संग्रह की शुरूआत, 12 करोड़ हिंदू परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

Sat, 19 Dec 2020 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
President and Prime Minister will start fundraising for temple construction
prayagraj news : चंपत राय - फोटो : prayagraj

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धनसंग्रह  का अभियान मकर संक्राति ( 14 जनवरी) से शुरू होगा। इस अभियान के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैनर तले विहिप कार्यकर्ता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी धन संग्रह के लिए जाएंगे। शनिवार को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में यह जानकारी परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी।

विज्ञापन


संत सम्मेलन में ट्रस्ट सदस्य स्वामी वासुदेवानंद की मौजूदगी में चंपत राय ने बताया कि अभियान में हर एक हिंदू परिवार की सहभागिता हो इसी वजह से यह धन संग्रह अभियान ट्रस्ट की ओर से चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन देश के सभी शहरों में कार्यकर्ता उन हिंदू परिवार के पास जाएंगे, जिनकी शहर में अच्छी पहचान है।

विज्ञापन

President and Prime Minister will start fundraising for temple construction
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के पास धनसंग्रह के लिए कार्यकर्ता जाएंगे। इसी तरह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी कार्यकर्ता धनसंग्रह के लिए जाएंगे। चंपत राय ने कहा इसी तरह प्रयागराज समेत देश के सभी शहरों में प्रमुख लोगों के यहां जाकर धनसंग्रह की शुरूआत होगी। इस पूरे अभियान के लिए देश भर में विचार परिवार से जुड़े लोगों की एक लाख टोली बनाई गई है। हर एक टोली में न्यूनतम तीन लोग रहेंगे। यह सभी लोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से लोगों को अवगत कराएंगे। लोगों से स्वयं सहयोगी करने की अपील की जाएगी।

36 महीने में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। चंपत राय ने कहा कि मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान देश भर में चलना है। इस दौरान 12 करोड़ हिंदू परिवार यानी 55 करोड़ हिंदुओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस दौरान स्वयं सेवक पांच लाख गांवों में धनसंग्रह के लिए जाएंगे। यह लक्ष्य पूरा हुआ तो निश्चित ही मंदिर निर्माण के लिए देश भर में रह रहे कुल हिंदुओं की आधी आबादी तक हम पहुंच जाएंगे। यह विश्व का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होने जा रहा है।

President and Prime Minister will start fundraising for temple construction
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

भीख नहीं, सेवा के लिए मांगा जा रहा सहयोग : स्वामी वासुदेवानंद

संत सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हम भीख नहीं मांग रहे हैं। ट्रस्ट सिर्फ भगवान श्री राम की सेवा के लिए हर एक हिंदू परिवार से सहयोग मांग रहा है। वासुदेवानंद ने कहा कि चंपत राय के निर्देशन में हम सभी हिंदुओं द्वारा मंदिर निर्माण का सपना जल्द पूरा होगा। 

हर एक कूपन में रहेगी भगवान राम एवं मंदिर की फोटो

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दस, सौ और एक हजार रुपये के कूपन छपवाए गए हैं। इससे ज्यादा की रकम देने वालों के लिए रसीद भी छपवाई गई है। मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचे, इसके लिए कूपन में भगवान श्रीराम और मंदिर की तस्वीर भी है। दस रुपये का कूपन थोड़ा छोटा है, बाकी अन्य कूपन रेट के हिसाब से उससे थोड़े बड़ी साइज के हैं। 

विज्ञापन

President and Prime Minister will start fundraising for temple construction
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

हर दिन धन संग्रह का पैसा जमा होगा बैंक में

संत सम्मेलन में बताया गया कि मंदिर निर्माण के कूपन एवं रसीद के माध्यम से एकत्र की जाने वाली रकम हर दिन  एसबीआई, पीएनबी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की देश भर में 46 हजार शाखाओं में जमा होगी। व्यवस्था कुछ ऐसी की जा रही है कि किस ब्रांच में कितनी राशि जमा हुई वह रात तक ट्रस्ट के पदाधिकारियों तक पहुंच जाएगी। इस खातों में केवल पैसा जमा किया जा सकता है, उसे निकालने का हक ट्रस्ट सचिव तक को भी नहीं रहेगा। ऐसा इसलिए ताकि धन संग्रह अभियान में पारदर्शिता बनी रहे। 

तैयारी ऐसी की रामनवमी के दिन भगवान की मूर्ति पर आए सूरज की रोशनी

चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण कुछ इस तरह से होगा कि रामनवमी के दिन भगवान की मूर्ति पर सूरज की रोशनी आए। इसके लिए वास्तुकला के एक्सपर्ट से बातचीत चल रही है। इसके अलावा इसरो से भी मंदिर निर्माण स्थल के चित्र मंगवाए गए हैं। पता चला है कि वहां हजार वर्ष पूर्व सरयू नदी बहती थी। नींव को भूंकपरोधी बनाना है। ऐसी मजबूत नीवं बने जिसका जीवन कम से कम एक हजार वर्ष हो। नदी के प्रवाह को रोकने के लिए रीटेनिंग वॉल भी बनाया जाएगा। मंदिर के लिए राजस्थान के भरतपुर जिले के बंशीपुरगांव के आसपास की पहाड़ियों के पत्थर मंगवाए गए हैं। वहां कुछ अड़चन आई थी लेकिन वह अब जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed