फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prerna App

प्रेरणा एप से पहले स्कूलों की सूरत सुधारे सरकार

Sat, 14 Sep 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prerna App
Prerna App - फोटो : CITY DESK
एप के विरोध में जिले के सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आए
विज्ञापन

जिला पंचायत से डीएम कार्यालय तक उमड़ा हुजूम, सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। प्रेरणा एप के विरोध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक महासंघ की ओर से शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरना प्रदर्शन में प्राथमिक, माध्यमिक, सीनियर बेसिक, संस्कृत, उर्दू, स्ववित्त पोषित शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में दूसरे संगठनों के शिक्षक-कर्मचारी जुटे। प्रदर्शन से पहले शिक्षक संगठन जिला पंचायत कार्यालय पर एकत्र हुए। शिक्षकों की भारी उपस्थिति से जिला पंचायत से डीएम कार्यालय तक की सड़क पर शिक्षक ही दिखाई पड़ रहे थे।
धरने में शामिल शिक्षकों की प्रमुख मांगों में ने पुरानी पेंशन बहाली, सामूहिक बीमा, कैश लेस, मेडिकल सुविधा जैसी मांग शामिल रहीं। धरने का नेतृत्व कर रहे शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह हर संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। शिक्षकों का प्रमुख विरोध प्रेरणा एप को जबरन थोपने का रहा। वक्ताओं ने सरकार के तानाशाही रवैये पर रोष व्यक्त किया। शिक्षकों की मांग थी कि इस एप को लागू करने से पहले सरकार विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बिजली, बेंच-डेस्क, पेयजल, चहारदीवारी जैसे संसाधन उपलब्ध कराए। शिक्षकों ने प्रेरणा एप की कमियों को दूर करके इसे लागू करने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा वह प्रेरणा एप के विरोध की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही मानेंगे। शिक्षक महासंघ ने अपना ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एसीएम प्रथम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, मंत्री अनुज पांडेय, डॉ.जय प्रकाश शर्मा, शिक्षक-कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय भारती, मंत्री विनोद कुमार पांडेय, राग विराग त्रिपाठी, जीत लाल यादव, देवेंद्र गिरि, महेशदत्त शर्मा, शिवबहादुर, मनीष तिवारी, अर्चना मिश्रा, शैलेंद्र दीपक, मसूद अहमद, सुनीता तिवारी, राजेंद्र कनौजिया, हरित जदली, अमर सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, एसपी सिंह, सरोज सिंह पटेल, मिथलेश मौर्य, दिनेश मिश्रा, रवींद्र सिंह, रतन प्रजापति, एनपी सिंह, डॉ. हरिशचंद्र यादव, उमाशंकर यादव, सत्य प्रकाश, दिनेश कुमार मिश्रा, मुचकुंद मिश्र, शेखर राय, कृष्णकांत कुशवाहा, प्रेमचंद्र पटेल, राधेकृष्ण, बालेंदु पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, अजीत कुमार सिंह, अतीक अहमद, चिंतामणि त्रिपाठी, मो. सफी, बृजेश सिंह, डॉ. चंद्र शेखर सिंह, रावेंद्र नाथ मिश्रा, अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed