फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparing to take Bahubali Atiq son Ali on remand

प्रयागराज : बाहुबली अतीक के बेटे अली को रिमांड पर लेने की तैयारी, जेल जाकर बयान दर्ज करेगी पुलिस

Mon, 01 Aug 2022 09:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 09:24 AM IST
सार

अली ने एक दिन पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में उसका बयान नहीं दर्ज कर सकी है। विवेचना के क्रम में उसका बयान दर्ज किया जाना बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन
Preparing to take Bahubali Atiq son Ali on remand
Prayagraj News : अली अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली पुलिस नैनी जेल में जाकर बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली का बयान दर्ज करेगी। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जा सकती है। इसके बाद उसे कस्टडी रिमांड पर भी लेने की तैयारी है। कस्टडी रिमांड के दौरान ही उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में उस पर दर्ज मामले से जुड़े राज उगलवाए जाएंगे। 

विज्ञापन



अली ने एक दिन पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में उसका बयान नहीं दर्ज कर सकी है। विवेचना के क्रम में उसका बयान दर्ज किया जाना बेहद आवश्यक है। ऐसे में करेली पुलिस सोमवार या मंगलवार को इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे सकती है। अनुमति मिलने के बाद पुलिस जेल में जाकर वारदात के संबंध में उससे पूछताछ करेगी। उधर सूत्रों का कहना है कि मामले से जुड़े कई अन्य राज भी खुलने अभी बाकी हैं। मसलन अब तक उसका फोन भी नहीं बरामद हो सका है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मुकदमा वादी ने आरोप लगाया है कि अली ने मोबाइल से जबरन उससे अपने अब्बा से बात कराई। जिसने जमीन पत्नी के नाम करने या पांच करोड़ की रंगदारी मांगने को धमकाया। जानकारों का कहना है कि अली का मोबाइल इस केस के लिए बेहद अहम सबूत है। इसके अलावा सीडीआर व लोकेशन भी मामले में बेहद अहम हैं। करेली पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है। जो भी संबंधित कार्रवाई होगी, इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparing to take Bahubali Atiq son Ali on remand
Prayagraj News : घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।

फरार चार आरोपियों की तलाश
31 दिसंबर 2021 को दर्ज इस मामले में 25 हजार के चार इनामियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि अतीक के साढ़ू इमरान के भाई जीशान ने अली समेत नौ पर एफआईआर दर्ज कराई है।  


नाश्ते में दिया गया दलिया, गुड़ व चाय

अली को केंद्रीय कारागार नैनी में पहले दिन नाश्ते में दलिया, गुड़ व चाय दी गई। वहीं दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी रोटी व शाम को पूड़ी सब्जी व हलवा दिया गया। पहले दिन अली से मुलाकात करने रिश्ते में उसका भाई अहजाम अहमद गया। जेल प्रशासन ने मैनुअल के अनुसार उसकी मुलाकात कराई। सर्किल सात की अस्थायी बैरक में उसे रखा गया है। बैरक पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया अली को आम बंदियों की तरह ही सुविधाएं दी जा रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए उसे अलग बैरक में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed