फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparing to collect house tax from 50 thousand new buildings, the municipal corporation started survey in the areas involved in border expansion

50 हजार नए भवनों से गृहकर वसूलने की तैयारी, सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में नगर निगम ने शुरू कराया सर्वे

Fri, 05 Feb 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Preparing to collect house tax from 50 thousand new buildings, the municipal corporation started survey in the areas involved in border expansion
prayagraj news : नगर निगम - फोटो : prayagraj
शहरी सीमा से सटे हाल ही में नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए करीब तीन दर्जन इलाकों में अब गृहकर वसूलने की तैयारी की गई है। निगम अफसरों के मुताबिक नैनी, झूंसी, फाफामऊ और झलवा के करीब 50 हजार मकान गृहकर के दायरे में आएंगे। यहां एक अप्रैल से गृहकर के साथ जलकर भी वसूला जाएगा। अनुमान के मुताबिक इन भवन स्वामियों से करीब 20 करोड़ सालाना कर आरोपित किया जाएगा। 
विज्ञापन


31 दिसंबर 2019 को अधिसूचना जारी करने के बाद जिले के सीमा से सटे दो सौ से अधिक गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिसूचित इलाकों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी नगर निगम की हो गई। साल भर की कवायद के बाद सीमा विस्तार में शामिल झूंसी, फाफामऊ के साथ झलवा आदि के लिए नए जोन बनाए गए। पांच जोनों से संख्या बढ़कर आठ की गई। 
विज्ञापन

जहां बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और सड़क वहां लगेगा कर

नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नव गठित जोनों में कर अधीक्षकों की तैनाती की गई है। इन अधीक्षकों के नेतृत्व में गठित टीमों में एक फरवरी से विकसित इलाकों में भवनों के साथ सुविधाओं का सर्वे शुरू कर दिया है। यह काम 50 दिन में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे की प्रमाणिकता को जीआई सर्वे भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। दोनों में मिलान कर सुविधाओं युक्त भवनों का आंकलन कर कर आरोपित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांव भी कर के दायरे में

प्रारंभिक परीक्षण के दौरान नैनी के अरैल, लवायन, चक इमाम अली, मुक्ता विहार के साथ इंडस्ट्रियल एरिया तक सर्वे किया जाएगा। वहीं झूंसी में न्याय नगर के पार छतनाग, नैका और फाफामऊ में शांतिपुरम कॉलोनी के आसपास के गांवों में सर्वे जारी है। शहर पश्चिमी में झलवा तथा पीडीए कॉलोनियों के आसपास विकसित योजनाओं और गांवों में प्लाटिंग कर बनाए गए मकान भी सर्वे की जद में हैं। अभी तक ग्राम सभाओं में रहे इन इलाकों में बने भवनों से नगर निगम किसी तरह के कर की वसूली नहीं करता था लेकिन शहरी सीमा से सटे इन इलाकों में सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं मुहैया हैं। 

पंचायत चुनाव के बाद होगा गांवों का सर्वे, बढ़ेंगी सुविधाएं

विकसित क्षेत्रों में बसे गृह स्वामियों से कर वसूलने की तैयारी के बीच पंचायत चुनाव के बाद सीमा  विस्तार में शहर की सीमा अंतर्गत गांवों का सर्वे कराया जाएगा। नगर निगम के जनकार्य विभाग ने इन गांवों में सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है। 15 वें वित्त आयोग में इस मद के तहत रकम मिलने पर विकास कार्य कराए जाएंगे लेकिन कर वसूली नहीं की जाएगी। जन सुविधाओं को विकसित करने के बाद नियमत: कर आरोपित किया जाएगा। इसमें साल से दो साल समय लग सकता है।

 
  • सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में गृहकर निर्धारण को सर्वे कराया जा रहा है। नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में रहने वालों से एक अप्रैल से कर वसूली कराई जाएगी। विकास कार्यों और निगम की आय बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है।- पीके मिश्रा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed