फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations underway to invoke the Gangsters Act and attach the assets of seven individuals, including former MLA Ansar Ahmed.

Prayagraj News: पूर्व विधायक अंसार अहमद समेत सात लोगों पर गैंगस्टर, संपत्ति कुर्की की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to invoke the Gangsters Act and attach the assets of seven individuals, including former MLA Ansar Ahmed.
फाफामऊ में 23 मार्च को आदर्श कोल्ड स्टोर हादसे के आरोपी पूर्व विधायक अंसार अहमद समेत सात लोगों पर पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों को कुर्क और जब्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फाफामऊ के चंदापुर में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते भरभराकर गिर गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और 12 घायल हुए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक अंसार अहमद, मंजूर, अलाउद्दीन, मो. जाबिर अली उर्फ जावेद, मो. उस्मान, मो. इरफान और मो. असलम उर्फ बाबा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूर्व विधायक अंसार अहमद को इसी मामले में एक दिन पहले ही कोर्ट से जमानत मिली है।
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है। अवैध तरीके से बनाई संपत्तियों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।


लापरवाही और क्षमता से अधिक भंडारण
पुलिस जांच में पता चला था कि कोल्ड स्टोर में निर्धारित क्षमता से अधिक आलू का भंडारण किया गया था। इससे भवन के ढांचे पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह भरभराकर गिर पड़ा। सुरक्षा मानकों के पालन में भी गंभीर लापरवाही बरती गई।


संपत्तियों का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड
गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू होने के बाद पुलिस आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा तैयार करेगी। इसके लिए राजस्व, विकास प्राधिकरण, बैंक और अन्य संबंधित विभागों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में अगर यह पाया जाता है कि आरोपियों ने अपराध या अवैध कमाई से संपत्तियां अर्जित की हैं तो गैंगस्टर एक्ट के तहत उन्हें कुर्क और जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed