{"_id":"5eebc745ec834416d760a78f","slug":"preparations-for-transfer-of-army-land-to-prayagraj-mela-authority-for-long-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी अवधि के लिए सेना की भूमि प्रयागराज मेला प्राधिकरण को हस्तांतरित कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी अवधि के लिए सेना की भूमि प्रयागराज मेला प्राधिकरण को हस्तांतरित कराने की तैयारी
Fri, 19 Jun 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
kalpwas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ व माघ मेला के आयोजन के निमित्त सेना की भूमि का लंबी अवधि के लिए हस्तांतरण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आठवीं बैठक में सेना के अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की गई। साथ ही 20 जून से अक्षयवट खोलने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
समीक्षा के दौरान मौजूदा वित्तीय वर्ष में मेला प्राधिकरण के कार्यों के लिए बजट प्रावधान, आय और व्यय, जल पुलिस के लिए उपलब्ध जल सुरक्षा संसाधनों/उपकरणों के रखरखाव व स्वच्छ कुंभ कोष के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति पर भी विचार हुआ।सेना के अधिकारियों से मेले के आयोजन के लिए लंबी अवधि के लिए रक्षा विभाग की भूमि के हस्तांतरण पर चर्चा की गई।
संगम पर श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए कोविड-19 के नियमों का अनुपालन कराते हुए 20 जून से अक्षय वट खोलने पर भी चर्चा की गई। इसके लिए एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अक्षयवट मार्ग के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से कैमरे लगाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि मेले से जुड़े विभागों के बीच किसी तरह की संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। मेला प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी रजनीश मिश्रा ने आभार जताया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, नगर आयुक्त रवि रंजन, एडीएम सिटी अशोक कन्नौजिया, पीडीए सचिव दयानंद प्रसाद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट करछना आकांक्षा राणा व सेना के अधिकारी उपस्थित थे।