{"_id":"692072d69366ea9989098a10","slug":"preparations-for-new-recruitment-at-the-beginning-of-the-new-year-the-admission-portal-is-expected-to-be-read-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : नए वर्ष की शुरुआत में नई भर्ती की तैयारी, अधियाचन पोर्टल इसी महीने तैयार होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : नए वर्ष की शुरुआत में नई भर्ती की तैयारी, अधियाचन पोर्टल इसी महीने तैयार होने की उम्मीद
Fri, 21 Nov 2025 07:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से नव वर्ष में प्रतियोगियों को ढेरों उम्मीदें हैं। आयोग में भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो जनवरी में नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC
- फोटो : X(@upesscprayagraj)
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से नव वर्ष में प्रतियोगियों को ढेरों उम्मीदें हैं। आयोग में भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो जनवरी में नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग के गठन के दो वर्ष पूरे हो गए हैं लेकिन इस दौरान एक भी भर्ती नहीं हुई। गठन से पूर्व विज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रवक्ता (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी आयोग को दी गई लेकिन ये भर्तियां भी लंबित हैं। इससे प्रतियोगियों में निराशा और नाराजगी है लेकिन नए वर्ष में यह गतिरोध दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति दिसंबर या जनवरी के पहले पखवाड़े में होने की उम्मीद है। आयोग का अधियाचन पोर्टल भी दिसंबर के पहले पखवाड़े में चालू होने की उम्मीद है। पोर्टल बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अफसरों का दावा है कि इसी महीने में पोर्टल तैयार हो जाएगा और ट्रायल के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग के अफसरों का कहना है कि टीईटी व अन्य भर्तियों का विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। विभाग के स्तर पर टीजीटी एवं पीजीटी भर्ती की नियमावली बन चुकी है। पदों का विवरण भी मांग लिया गया है। नियमावली के अनुसार भर्ती की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विवादों और गतिरोध को देखते हुए अभी अफसर अधिकृत तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि नए वर्ष में पुरानी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ टीजीटी एवं पीजीटी के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनका यह भी कहना है कि अध्यक्ष की नियुक्ति व पोर्टल के शुरू होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टीजीटी-पीजीटी के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।
रिक्त पदों का मंगाया गया है विवरण
असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ पीजीटी एवं टीजीटी के रिक्त पदों का विवरण मंगा लिया गया है। अभी तक असिस्टेंट प्रोफेसर के 1250 और पीजीटी एवं टीजीटी के 22,000 से अधिक रिक्त पदों का विवरण मिल चुका है। पोर्टल शुरू होने के बाद इन पदों का अधियाचन भेजे जाने की तैयारी है।
