फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   preparations for counting of votes are complete but do not trust the intentions of BJP, irregularities will be

सपाई बोले, मतगणना की तैयारी पूरी लेकिन भाजपा की नीयत पर भरोसा नहीं, गड़बड़ी का संवैधानिक तरीके से होगा विरोध

Mon, 03 Jun 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

सपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में रविवार दो जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान और आशंका का हवाला देते हुए कहा कि एग्जिट पोल के बहाने देश की जनता को गुमराह किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे परे है।

विज्ञापन
preparations for counting of votes are complete but do not trust the intentions of BJP, irregularities will be
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सपा नेताओं का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी हो चुकी है लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा की नीयत पर भरोसा नहीं है। सोमवार की दोपहर प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में सपा पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान धांधली करने का प्रयास किया तो पार्टी इसका संवैधानिक तरीके से विरोध करेगी।

विज्ञापन


स्थानीय सपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में रविवार दो जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान और आशंका का हवाला देते हुए कहा कि एग्जिट पोल के बहाने देश की जनता को गुमराह किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे परे है। सपा नेताओं ने कहा कि गठबंधन के मतगणना अभिकर्ता पूरी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त हैं और पूरी मुस्तैदी से मतगणना कराएंगे। कहा कि गठबंधन के नेताओं ने पहले बैलेट पोस्टल की गणना कराए जाने की मांग की थी। आयोग ने भी कहा है कि मंगलवार को पहले बैलेट पोस्टल की ही गणना होगी।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि जिले की सभी 12 विधानसभाओं में गठबंधन के सक्रिय और जागरूक कार्यकर्त्ता मतगणना एजेंट बनाए गए हैं। इसमें अधिवक्ता, शिक्षक एवं सेवा निवृत्त सैनिक आदि शामिल हैं। मतगणना की शुरुआत में फार्म 17 सी का मिलान कराने एवं पड़े मतों का मिलान करने के बाद ही आगे मतगणना कराने का निर्देश एजेंटों का दिया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, विधायक विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, संदीप यादव, मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed