फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to surround SP's government with farmers on the issue of youth

किसानों संग युवाओं के मुद्दे पर सपा की सरकार को घेरने की तैयारी

Sun, 10 Jan 2021 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Preparation to surround SP's government with farmers on the issue of youth
Preparation to surround SP's government with farmers on the issue of youth - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सपा ने किसानों संग युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके तहत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को युवा घेरा कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शनिवार को जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के युवा संगठनों के पदाधिकारियों को ब्लाक एवं तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इस युवा घेरा कार्यक्रम का मकसद सरकार की इन नाकामियों को लोगों के बीच ले जाना है। पूर्व में तथा शनिवार को जेल से छूटने वाले छात्र एवं युवा नेताओं अखिलेश गुप्ता, संदीप यादव, नेहा यादव, अदील हमजा आदि का स्वागत भी किया गया। जिलाध्यक्ष ने शिवम विश्वकर्मा के नेतृत्व में आए धीरज सरोज, उमा शिव पटेल, अमर सिंह पटेल, शिव कुमार यादव, श्याम सिंह, रतन यादव, अरविंद, भगत, जय सिंह, विजय, शिव, रोहित आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक में संदीप सिंह पटेल, रवींद्र यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, संदीप यादव, ननकऊ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेताओं की रिहाई, हुआ स्वागत
प्रयागराज। आंदोलन के दौरान करीब एक महीने से जेल में बंद सात सपा नेताओं को शनिवार को रिहा किया गया। नाम में त्रुटि की वजह से दो लोगों की रिहाई नहीं हो पाई। रिहाई के बाद इनका जेल गेट के साथ जगह-जगह स्वागत हुआ। आंदोलन के दौरान तथा कई अन्य मामलों में विकास यादव, शिवा केसरवानी, संदीप यादव, मुशीर अहमद, राजेश यादव, सौरभ यादव, अरुण यादव, बब्लू रावत, अमित यादव, शिबू गिरफ्तार किया गया था। विकास और शिवा को छोडक़र अन्य शनिवार को रिहा हो गए। इनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा जेल गेट पर पहुंचे थे और जुलूस बनाकर पार्टी कार्यालय तक आए। वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी गए। सिविल लाइंस से इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाते समय मेयोहाल चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में वे वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान फिर तनाव बन गया था। कई अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सपाई नहीं माने। पार्टी कार्यालय में भी इनका स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में वीरू पासी, उदय यादव, दिलीप यादव, मयंक यादव, फैजान अहमद, सोनू, शीलू, रक्षा मंत्री यादव, इम्तेयाज कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed