फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of protests in the city of Union home minister

शहर में केंद्रीय गृहमंत्री के विरोध की तैयारी

Fri, 26 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparation of protests in the city of Union home minister
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 28 दिसंबर को इलाहाबाद आ रहे हैं। हाईकोर्ट की पश्चिमी उत्तर प्रदेश बेंच के समर्थन में उनकी ओर से जारी बयान के बाद इलाहाबाद के वकीलों में जबर्दस्त गुस्सा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं और जिला अधिवक्ता संघ सहित तमाम संगठन भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इस बीच कांग्रेसियों ने भी ऐलान कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश बेंच के मसले पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, शहर में किसी भी केंद्रीय मंत्री का विरोध होगा। कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का विरोध करने के लिए भी कमर कस ली है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह 28 दिसंबर को कानपुर से बीएसएफ के एयरक्राफ्ट से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12.35 बजे यहां बम्हरौली हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से कार के जरिये कटहउला गौसपुर पहुंचेंगे और आईटीबीपी की नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री वहां आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन डेढ़ घंटे रुकेंगे। अपराह्न ढाई बजे बम्हरौली के लिए रवाना होंगे और वहां से बीएसएफ के एयरक्राफ्ट से ही दिल्ली लौट जाएंगे। राजनाथ सिंह के नगर आगमन पर भाजपाइयों ने उनके स्वागत की तैयारी कर रखी है तो कांग्रेसी विरोध के लिए तैयार बैठे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेसी किसी भी कीमत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं जाने देंगे। गृह मंत्री को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। अब तक स्थिति साफ नहीं होती, इलाहाबाद में किसी भी केंद्रीय मंत्री के प्रवेश पर विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed