फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of Inter-Junk Transfers of Teachers of Council Schools

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की तैयारी

Sun, 17 Dec 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Preparation of Inter-Junk Transfers of Teachers of Council Schools
टीचर - फोटो : demo pic
परिषदीय विद्यालयों के ऐसे शिक्षक जो अपने घरों से दूर दूसरे जिलों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उन्हें जल्द घर वापसी का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने शनिवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) तथा वित्त एवं लेखाधिकारियों को शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के लिए अपडेट सैलरी डाटा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने इसके लिए 20 दिसंबर तक की मोहलत दी है। शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे।
विज्ञापन


इसके पहले इन विद्यालयों के शिक्षकों के जनपद के भीतर स्थानांतरण के लिए सैलरी डाटा लिया गया था। इसके बाद शिक्षकों के समायोजन एवं स्थानांतरण के लिए आवेदन भी लिए गए थे लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के भीतर स्थानांतरण के संबंध में वेबसाइट पर अपलोड किए गए सैलरी डाटा में विसंगति के कारण कठिनाई उत्पन्न हुई थी। ऐसी स्थिति में अपडेट सैलरी डाटा के आधार पर अंतर जनपदीय तबादले का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया है कि नवंबर माह के वेतन भुगतान संबंधी सैलरी डाटा की एमडीबी फाइल परिषद कार्यालय को हर हाल में 20 दिसंबर तक उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैलरी डाटा परिषद को भेजने के पहले पूरी तरह जांच कर लें ताकि उसमें किसी तरह की त्रुटि न हो। इस कार्य में लापरवाही पर उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed