फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of Atal's Asthalash to bring Azad Park

अटल के अस्थिकलश को आजाद पार्क लाने की तैयारी

Sun, 19 Aug 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation of Atal's Asthalash to bring Azad Park
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 18 अस्थिकलश लेकर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन पहुंचेंगे। सोमवार को इलाहाबाद समेत प्रदेश के 18 स्थानों के लिए अस्थिकलश रवाना किए जाएंगे। इलाहाबाद में इसे लेकर भाजपाइयों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इलाहाबाद में अस्थिकलश एक बड़े वाहन में रखा जाएगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। उनके अस्थिकलश को चंद्रशेखर आजाद पार्क में भी लाने की तैयारी की गई है। संगम में उनकी अस्थियों को प्रवाहित करने के दौरान योगी सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों के भी इलाहाबाद आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


अभी पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसमें 19 अगस्त को अटल जी की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित की जाएंगी। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के मुताबिक  इसके बाद 20 अगस्त को  प्रात: 10 बजे इलाहाबाद समेत प्रदेश के 18 स्थानों पर पवित्र नदियों में विसर्जन के लिए अस्थिकलशों की यात्राएं प्रदेश कार्यालय से जिलों के लिए  रवाना की जाएंगी। सभी अस्थिकलशों के साथ भाजपा का एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार का एक मंत्री जाएगा।
विज्ञापन


रास्ते में पड़ने वाले जिलों में वहां की जनता अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगी तथा नदी के किनारे घाट पर वहां के गणमान्य नागरिक एवं धर्मगुरु अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए अस्थि कलश को संबंधित नदी में प्रवाहित करेंगे। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद में अस्थिकलश कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां फूलों से सजे बड़े वाहन में उनका अस्थिकलश रखा जाएगा। चर्चा है कि सर्किट हाउस से आजाद पार्क के रास्ते संगम तक अस्थिकलश यात्रा जाएगी। इस यात्रा में वेदपाठी विद्यालय के बटुक मंत्रोच्चार करते हुए आगे-आगे चलेंगे। इस बारे में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि पार्टी की ओर से इलाहाबाद में अस्थिकलश कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। 20 या 21 अगस्त को पूर्व पीएम की अस्थियां संगम में प्रवाहित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed