{"_id":"58bdb84b4f1c1b607cdc42d9","slug":"preliminary-examination-2-017-pcs-may-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीसीएस-2017 प्रारंभिक परीक्षा’ 21 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीसीएस-2017 प्रारंभिक परीक्षा’ 21 मई को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया। ‘पीसीएस-2017 प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को होगी जबकि मुख्य परीक्षा नौ सितंबर से प्रस्तावित है। पीसीएस-2017 के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है लेकिन विज्ञापन में प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। अब कलेंडर जारी होने के बाद अटकलबाजी खत्म हो गई है।
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2016 की मुख्य परीक्षा 25 एवं 26 जून को कराने की घोषणा की गई है। सहायक कुलसचिव परीक्षा-(2014) 19 एवं 20 मार्च को होगी। सहायक वन संरक्षक/ वन क्षेत्राधिकारी-2017 प्रारंभिक परीक्षा 11 जून को होगी जबकि इसकी मुख्य परीक्षा 12 नवंबर से होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा-2017 दो जुलाई को प्रस्तावित है, वहीं स्टाफ नर्स (महिला) भर्ती परीक्षा नौ जुलाई को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग एवं शार्टहैंड’ 22 अगस्त से प्रस्तावित है। इसी क्रम में आयोग ने ‘प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज-2017 स्क्रीनिंग परीक्षा 20 अगस्त तथा राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-(2017) 25 नवंबर’ को कराने की घोषणा की है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2017 की 10 दिसंबर को होगी।