फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pregnant buffalo dies after coming into contact with live electric wire

Prayagraj News: बिजली के तार में करंट आने से गर्भवती भैंस की मौत

Wed, 29 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 29 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant buffalo dies after coming into contact with live electric wire
फोटो परिचय। बासूपुर तालाब पर स्थित मंदिर तक जाने वाली लाइन का टूट कर जमीन गिरा तार
क्षेत्र के बासूपुर गांव में हाईवे के बगल स्थित तालाब पर मंगलवार की शाम को टूटकर जमीन पर गिरे बिजली के तार में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। करीब दो महीने पहले आए तूफान के दौरान टूटकर गिरे इस तार को ठीक करने की शिकायत के बाद भी उसकी अनदेखी करने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बासूपुर गांव निवासी दयाशंकर भारतीया की आठ महीने की गर्भवती भैंस तालाब पर घास चर रही थी। हाईवे के बगल से जाने वाली एलटी लाइन से तालाब पर स्थित मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए तार खींचा गया था। करीब दो महीने पहले आए तूफान में एक तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सक और बिजली विभाग के अवर अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिकायत की जांच करके दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed