फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Yamuna bridge will be built this year, trains will end late in the year

प्रयागराजः इसी वर्ष बन जाएगा यमुना पुल, वर्ष भर में खत्म होगी ट्रेनों की लेट लतीफी

Fri, 21 Feb 2020 06:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Feb 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Yamuna bridge will be built this year, trains will end late in the year
बोगीबील ब्रिज
वर्ष भर के भीतर देश के व्यस्तम रेल मार्ग में शामिल दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम हो जाएगी। यह संभव होगा  ईस्टर्न डेडिकेटड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसीसी) के निर्माण से। क्योंकि इसी वर्ष प्रयागराज में यमुना नदी पर इस रेल मार्ग के लिए बनाए जा रहे पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। साथ ही वर्ष भर के भीतर खुर्जा से मुगलसराय (अब दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) के बीच डीएफसीसी शुरू होने के बाद एनसीआर रूट पर चलने वाली मालगाड़ियां इसमें शिफ्ट कर दी जाएगी। इससे  एनसीआर रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन


डीएफसीसी का निर्माण विश्व बैंक के सहयोग से चल रहा है। इसी को देखने के लिए विश्व बैंक का दो सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंची। इस टीम ने यमुना पर बन रहे नए ब्रिज के साथ सूबेदारगंज में बनाए गए ऑपरेशन कंट्रोल सेेंटर (ओसीसी) का निरीक्षण किया। दरअसल पंजाब के लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक कुल 1856 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न डीएफसी का निर्माण चल रहा है। वर्तमान समय खुर्जा से लेकर भदान तक अप लाइन में माल गाड़ियों का संचालन इस कॉरीडोर में शुरू हो गया है।
विज्ञापन


डीएफसीसी अफसरों का दावा है कि 31 मार्च तक कानपुर के भाऊपुर से खुर्जा तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे डीएफसीसीआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सचान ने बताया कि डीएफसी पर मालगाड़ियां शिफ्ट होने के बाद यात्री ट्रेनों की भी स्पीड में इजाफा होगा। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि सूबेदारगंज में 75 करोड़ रुपये की लागत से बने ओसीसी का उद्घाटन 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ करवाया जाए। इस दौरान वर्ल्ड बैंक के अंशुमान शर्मा, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह टीम शुक्रवार को कानपुर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed