{"_id":"5c816e04bdec2214720f9f64","slug":"prayagraj-women-s-society-is-the-cornerstone-of-social-values-dr-sunanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सामाजिक संस्कार की आधारशिला है नारी समाज : डॉ. सुनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सामाजिक संस्कार की आधारशिला है नारी समाज : डॉ. सुनंदा
Fri, 08 Mar 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश व समाजहित में नारी समाज का योगदान सदैव सराहनीय रहा है। सामाजिक समरसता और आत्मीयता का बोध हमे सर्वप्रथम नारी समाज से ही मिलता है। नारी समाज सामाजिक संस्कार की आधारशिला है। उक्त बातें महामाया राजकीय महाविद्यालय धनूपुर में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.सुनन्दा चतुर्वेदी ने कही।
उन्हाेंने कहा कि नारी समाज का अनादर करने वाला समाज सदैव ही पतन की ओर अग्रसर हुआ है। सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय ही नहीं नारी समाज के सम्मान का भी परिचायक है। अपराजिता के बैनर तले महाविद्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीपशिखा पहले स्थान पर नैंसी दूसरे स्थान तथा तीसरे स्थान पर मनीषा रहीं।
चौथे व पांचवें स्थान क्रमश: प्रिया व चंदा रहीं। प्रतियोगिता के इन प्रभिावान छात्राओं को प्राचार्या डॉ.सुनंदा चतुर्वेदी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ.सुरेश जैन, डॉ.जयदेव, डॉ.सुनील विश्वकर्मा, डॉ.आदित्यनाथ, डॉ. संतोष सिंह, डॉ.राजेश विश्वककर्मा, डॉ.संतोष यादव, डॉ.अखिल सिंह समेत शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।