फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: woman killed after entering the house

प्रयागराजः घर में घुसकर महिला की हत्या

Tue, 23 Jul 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: woman killed after entering the house
Prayagraj: woman killed after entering the house - फोटो : CITY DESK
घर में घुसकर धारदार हथियार से वृद्धा का कत्ल
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल के बाद भी नहीं मिला क्ल्यू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली थाने में तैनात होमगार्ड के घर में घुसकर उसकी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस की घंटों जांच-पड़ताल के बाद भी न हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी और न ही हत्यारों के बारे में मालूम चल सका। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
करेली थानार्न्गत जीटीबी नगर में हसिमुन निशा उर्फ हसीना 75 वर्ष घर के निचले हिस्से में अकेले रहती थीं। ऊपरी मंजिल में मंझला बेटा शकील परिवार के साथ रहता है जबकि बगल के दो कमरों में छोटे बेटे शमशाद का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक हसीना सोमवार दोपहर दवाई लेने अटाला गई थीं। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके वापस लौटने पर शकील की पत्नी ने उनको खाना खिलाया और ऊपर चली गईं। खाना खाने के बाद हसीना सो गईं। करीब एक घंटे बाद हसीना की छोटी बेटी शकीला शादी का कॉर्ड देने वहां पहुंची। शकीला जैसे ही भीतर पहुंची, उसे कमरे की फर्श पर खून फैला दिखा। चारों ओर खून बिखरा देख शकीला चीखने लगी। बिस्तर में मां हसीना का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी के पीछे किसी धारदार हथियार से गहरा जख्म किया गया था। खून से पूरा बिस्तर और आसपास रखी वस्तुएं सन गई थीं। चीख सुनकर ऊपर सो रहा शकील भी दौड़कर नीचे आ गया। उसने तुरंत करेली पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने आसपास काफी देर-पड़ताल की लेकिन, हत्यारे का कुछ पता नहीं चल सका। परिजन भी हत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शकील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
कमरे से गायब नहीं हुआ कोई भी कीमती सामान
ऊपर और बगल के कमरे में परिवार के लोग थे मौजूद
पचहत्तर साल की वृद्धा की हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर पुलिस भी काफी कश्मकश में है। वारदात के बाद हसीना के कमरे से कोई कीमती वस्तु गायब नहीं है। हसीना के पर्स में रखे करीब बाइस हजार रुपये उसमें जस के तस मिले। उसके कमरे में सोने की चेन, अंगूठी,चांदी के आभूषण भी गायब नहीं हुए। हसीना के नाम जायदाद भी अधिक नहीं थी। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार में आपसी रिश्ते भी सामान्य थे। बड़ा बेटा हासिम करेली के ई-ब्लॉक में रहकर दुकान चलाता था। जबकि सबसे छोटा शमशाद नोएडा पुलिस में सिपाही है। मंझला शकील करेली थाने में होमगार्ड है। उनकी तीन बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वारदात के दौरान शकील घर में ही सो रहा था। उसका कहना है कि बहन की चीख सुनने के बाद ही वह नीचे आया। बगल के कमरे में शमशाद का परिवार भी रहता है लेकिन, उन लोगों ने भी उस दौरान कोई खटपट की आवाज नहीं सुनी। जिस मोहल्ले में हत्या हुई, वह काफी सघन इलाका है। मोहल्ले के लोगों ने उस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को वहां आते-जाते नहीं देखा। पुलिस ने गली के मुंहाने पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की लेकिन, कैमरे में तस्वीरें साफ कैद नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हज को जा चुकीं हसीना
पड़ोसियों के मुताबिक हसीना काफी मिलनसार व्यवहार की थीं। मोहल्ले में उठना-बैठना था। पति सिराज अहमद किले से रिटायर्ड हुए थे लेकिन, दो वर्ष पहले बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। पति के साथ ही वह दो बार हज यात्रा में भी जा चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed