{"_id":"68fa97e825c4788bbf0c250a","slug":"prayagraj-will-get-the-fifth-vande-bharat-train-which-will-reach-khajuraho-in-5-hours-allahabad-news-c-3-1-ald1024-742529-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज को मिलेगी पांचवीं वंदे भारत, 5 घंटे में पहुंचेंगे खजुराहो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज को मिलेगी पांचवीं वंदे भारत, 5 घंटे में पहुंचेंगे खजुराहो
विज्ञापन
प्रयागराज को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। इसका संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच होगा। इससे प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा होगा। ट्रेन सुबह 8:05 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन चार धार्मिक स्थलों चित्रकूट, प्रयागराज, विंध्याचल और वाराणसी को जोड़ेगी।
इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। संगम नगरी में इस ट्रेन का दोनों ओर से प्रयागराज छिवकी में ठहराव होगा। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे चलकर 6:55-6:57 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी में इसका आगमन-प्रस्थान सुबह 8:00-8:05 बजे होगा। यहां से चलने के बाद ट्रेन चित्रकूट धाम में सुबह 10:05-10:07 बजे रूकेगी।
इसके बाद 11:08-11:10 बजे बांदा, 12:08-12:10 बजे महोबा और दोपहर 1:10 बजे ट्रेन खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में खजुराहो से ट्रेन की रवानगी दोपहर 3:20 बजे होगी। महोबा में शाम 4:18-4:20 बजे, बांदा में शाम 5:13-5:15 बजे और चित्रकूट में इसका आगमन-प्रस्थान शाम 6:13-6:15 बजे होगा।
विज्ञापन
रात 8:20-8:25 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी, रात 9:10-9:12 बजे विंध्याचल और रात 11 बजे वंदे भारत ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत के संचालन के संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर बताया है कि उक्त ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति दे दी गई है।
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत का संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज के खाते में पांच वंदे भारत हो जाएगी। अभी चार वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही है। अब यह पांचवीं वंदे भारत छिवकी के रास्ते चलेगी।