फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj will get the country's second longest distance Vande Bharat, proposal sent to Railway Board

Railway : प्रयागराज को मिलेगी देश की दूसरी सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 07 Sep 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 05:16 PM IST
सार

प्रयागराज को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। इसका संचालन वाराणसी से रायपुर के बीच वाया प्रयागराज जंक्शन होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj will get the country's second longest distance Vande Bharat, proposal sent to Railway Board
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। इसका संचालन वाराणसी से रायपुर के बीच वाया प्रयागराज जंक्शन होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। यह देश की दूसरी सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत होगी जो 835 किमी का सफर तय करेगी।

विज्ञापन


देश में सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत पुणे से नागपुर के बीच चल रही है। 881 किलोमीटर का सफर यह 12 घंटे में तय करती है। फिलहाल, वाराणसी-रायपुर वंदे भारत का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। प्रयागराज जंक्शन होते हुए इसका संचालन होगा। वर्तमान में रायपुर से वाराणसी के लिए प्रयागराज के रास्ते तीन ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इसमें छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग एवं गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस संचालित हैं। इन तीनों में सारनाथ, गोंदिया-बरौनी रोज व नौतनवा-दुर्ग का संचालन सप्ताह में दो दिन हो रहा है।
विज्ञापन


ये तकरीबन 19 घंटे में यह दूरी तय करती हैं जबकि रायपुर से प्रयागराज तक का सफर 15 से 16 घंटे में हो जाता है। वंदे भारत का संचालन शुरू होने पर प्रयागराज से रायपुर का सफर 11:30 से 12 घंटे तो वाराणसी का 13:30 से 14 घंटे में पूरा हो जाएगा। रायपुर से वंदे भारत को सुबह छह बजे चलाने की योजना है जो रात आठ बजे तक वाराणसी पहुंच जाएगी। वाराणसी से भी इस ट्रेन को सुबह छह बजे चलाने का प्रस्ताव है। सुबह 7:30 बजे प्रयागराज व रात आठ बजे के आसपास ट्रेन रायपुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed