{"_id":"670106384c89890b8f055462","slug":"prayagraj-will-get-150-e-buses-running-in-many-cities-of-the-state-for-mahakumbh-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महाकुंभ के लिए प्रदेश के कई शहरों में चल रहीं 150 ई-बसें प्रयागराज को मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महाकुंभ के लिए प्रदेश के कई शहरों में चल रहीं 150 ई-बसें प्रयागराज को मिलेंगी
Sat, 05 Oct 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:56 PM IST
सार
अभी नैनी स्थित नए यमुना पुल के पास ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन है। दूसरा चार्जिंग स्टेशन रोडवेज के राजापुर स्थित प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि महाकुंभ के दौरान 550 शटल बसें शहर में चलेंगी। उसमें 200 ई-बसें एवं 350 बसें निगम की होंगी।
विज्ञापन
ई बस
- फोटो : अनिल कुमार
विस्तार
महाकुंभ के दौरान शहर की सड़कों पर 200 ई-बसें तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए लगाई जाएंगी। इसमें से 150 बसें लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर और मेरठ आदि शहरों से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में यहां पहुंच जाएंगी, जबकि 50 ई-बसें पहले से ही मौजूद हैं। जनवरी से इनका संचालन शटल सेवा के रूप में शुरू होगा। इस वर्ष अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रदेश के कई जिलों से ई-बसें भेजी गई थीं। इससे वहां लोगों का आवागमन सुगम हुआ।
विज्ञापन
इसी तर्ज पर सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के तहत संचालित ई-बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी और गाजियाबाद से 15 से 20 बसें प्रयागराज आ सकती हैं। इस बार महाकुंभ पर प्रयागराज में 550 शटल बसें चलेंगी। इसमें से 350 बसें यूपी रोडवेज की रहेंगी, जबकि 200 ई-बसें सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की होंगी।
विज्ञापन
अभी नैनी स्थित नए यमुना पुल के पास ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन है। दूसरा चार्जिंग स्टेशन रोडवेज के राजापुर स्थित प्रयाग डिपो की वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि महाकुंभ के दौरान 550 शटल बसें शहर में चलेंगी। उसमें 200 ई-बसें एवं 350 बसें निगम की होंगी।
विज्ञापन