फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Wife and daughter were left behind, creating second marriage, opened pole

प्रयागराजः पत्नी-बेटी को छोड़ चले थे दूसरी शादी रचाने, खुल गई पोल

Mon, 22 Apr 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Wife and daughter were left behind, creating second marriage, opened pole
भारतीय दूल्हा
पहली पत्नी और बेटी को छोड़कर दूसरी शादी की फिराक में घूम रहे फरेबी युवक और उसके परिवार की पोल खुल गई। पहली पत्नी की ओर से वीडियो कालिंग के जरिए लड़की पक्ष को सच्चाई बताने के बाद खुले मामले की शिकायत अब नैनी कोतवाली तक पहुंच गई है। जिससे 21 अप्रैल को होने वाली सगाई की रश्म लड़की पक्ष ने न केवल निरस्त कर दी, बल्कि बरीक्षा में दी गई करीब दो लाख रुपये की रकम वापस करने की भी पुलिस से गुहार लगाई है। बदले में लड़के पक्ष ने लड़की और उसकी मां को धमकी दी है कि अगर शादी तोड़ दी तो लड़की के चेहरे पर तेजाब डालकर इस कदर खराब कर देंगे कि उसकी कहीं शादी नहीं होगी।
विज्ञापन


मामला नैनी क्षेत्र के शाह जी का पूरा से जुड़ा हुआ है। यहां की रहने वाली एक महिला ने 20 अप्रैल की देर रात पुलिस को तहरीर दी। जिसके मुताबिक उसने अपनी बेटी की शादी करछना के रोकड़ी गांव के एक लड़के के साथ तय की थी। गत 11 मार्च को बरीक्षा हो गया। बरीक्षा में डेढ़ लाख रुपये करीब नकद और 50 से 60 हजार रुपये के सामान एवं कपड़े दिए गए थे। इस बीच 21 अप्रैल को सगाई एवं पांच मई को शादी का मुहूर्त निकला था। 13 अप्रैल को महिला की बेटी के मोबाइल पर एक वीडियो काल आई। वीडियो कालिंग करने वाली महिला अपनी एक छोटी सी बेटी के साथ दिख रही थी।
विज्ञापन


उस महिला ने बताया कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, वह उसकी पहली पत्नी और छोटी बच्ची उन दोनों की बेटी है। लड़के वाले धोखा देकर यह शादी कर रहे है। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने अपनी मां से बताया तो मां ने लड़के की मां को फोन करके पूछा। पहले तो कई दिनों तक वर पक्ष के लोग टाल मटोल करते रहे लेकिन जब 19 अप्रैल को लड़की की मां ने जिद किया तो उन लोगों स्वीकार कर लिया कि हां, लड़के की पहली शादी हुई थी लेकिन लड़का अपनी पहली पत्नी से खुश नहीं था, इसलिए उसे छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर लड़की की मां ने रिश्ता तोड़ते हुए कहा कि बरीक्षा में जो भी रकम व सामान दिए गए हैं, वह सब लड़के वाले वापस कर दें। यह बात लड़के और उसकी मां को नागवार गुजरी तो वह लोग धमकी देने लगे। जिससे डरी सहमी महिला ने नैनी कोतवाली में उन दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed