फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Who will be the next president of the Akhara Parishad, tomorrow the meeting of the five Gods may be held

प्रयागराज : कौन होगा अखाड़ा परिषद का अगला अध्यक्ष, कल हो सकती है पंच परमेश्वरों की बैठक

Tue, 21 Sep 2021 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 04:51 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को लेकर बुधवार शाम को बैठक हो सकती है। इसके लिए पंच परमेश्वरों का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही किसी नाम की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
Prayagraj: Who will be the next president of the Akhara Parishad, tomorrow the meeting of the five Gods may be held
prayagraj news : हरि गिरी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरी के पार्थि शरीर को समाधि देने के बाद इसके लिए पंच परमेश्वरों की बैठक हो सकती है। इसमें ही अगले अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। अगले अध्यक्ष को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई है। इस चूंकि अभी तक महंत के पार्थिव शरीर का न तो पोस्टमार्टम हुआ है न ही उनको समाधि दी जा सकी है। इसलिए नए अध्यक्ष को लेकर संतों के द्वारा कोई चर्चा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि का कहना है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा इस मुद्दे पर पंच परमेश्वर चर्चा करेंगे। फिलहाल पंच परमेश्वरों के मंगलवार शाम या बुधवार सुबह आने की संभावना है। पहले शास्त्रोक्त विधि और अखाड़े की परंपरा के अनुसार नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर को समाधि दी जाएगी, इसके बाद ही आगे कोई चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed