{"_id":"61b4e6e8fba5fa05fe6f8c7a","slug":"prayagraj-wanted-liquor-mafia-arrested-in-nine-deaths-due-to-spurious-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जहरीली शराब से नौ मौतों में वांछित 25 हजार का इनामी शराब माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जहरीली शराब से नौ मौतों में वांछित 25 हजार का इनामी शराब माफिया गिरफ्तार
Sat, 11 Dec 2021 11:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:29 PM IST
सार
आरोपी चकहौदा थाना सरायममरेज का रहने वाला है। हंडिया में इसी साल मार्च में यह घटना हुई थी। यहां जहरीली शराब ने नौ लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Social Media
विस्तार
हंडिया में जहरीली शराब से नौ मौतों के मामले में वांछित चल रहा शराब माफिया धीरेंद्र पटेल शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 25 हजार का यह इनामी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर शराब तस्करी के 14 मामले दर्ज हैं। साथ ही गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
आरोपी चकहौदा थाना सरायममरेज का रहने वाला है। हंडिया में इसी साल मार्च में यह घटना हुई थी। यहां जहरीली शराब ने नौ लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। जांच पड़ताल के बाद इस पूरे खेल का सरगना धीरेंद्र पटेल निकला था जिसके साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अन्य लोग तो जेल भेजे गए लेकिन धीरेंद्र का पता नहीं चल सका। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। शनिवार को सटीक सूचना पर उसे सैदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन